---Advertisement---

CG SSB Exam Calendar 2026 : छत्तीसगढ़ एसएसबी की आने वाली परीक्षाओं की पूरी सूची और कैलेंडर।

By: Shri Om Kumar

On: July 22, 2026

CG SSB Exam Calendar 2026

CG SSB Exam Calendar 2026 : यदि आप छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Govt Jobs) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam), रायपुर ने वर्ष 2026 में होने वाली प्रमुख भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के लिए अपना आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

इस नए शेड्यूल के आने से अब प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में बहुत मदद मिलेगी। इस लेख में हम आपको CG Vyapam Upcoming Exams 2026 की पूरी सूची, विभाग का नाम और संभावित परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी बहुत ही सरल भाषा में देंगे।

छत्तीसगढ़ व्यापम का नाम बदल गया है छत्तीसगढ़ व्यापम का अब नया नाम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल है

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा जारी किए गए इस कैलेंडर में अप्रैल से लेकर दिसंबर 2026 तक होने वाली कुल 31 परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाले सरकारी पदों के साथ-साथ कॉलेज एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाएं भी शामिल हैं।

CG SSB Exam Calendar 2026: Overview

मंडल/बोर्ड का नामछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG SSB)
राज्यछत्तीसगढ़
परीक्षा का वर्ष2026
कुल परीक्षाओं की संख्या31 परीक्षाएं
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (Online)

CG SSB Upcoming Exams 2026: भर्ती परीक्षाओं की पूरी सूची

नीचे दी गई टेबल में आप देख सकते हैं कि किस विभाग में कौन से पद के लिए परीक्षा किस तारीख को आयोजित की जाएगी। यह सूची आपकी तैयारी को सही दिशा देने में मदद करेगी:

क्र.विभाग / संस्था का नामपदनाम / परीक्षा का नामसंभावित परीक्षा तिथि
1संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएंफार्मासिस्ट ग्रेड-212 अप्रैल 2026
2क्षेत्रीय परिवहन अधिकारीपरिवहन आरक्षक19 अप्रैल 2026
3छ.ग. राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्डउप निरीक्षक (Sub Inspector)26 अप्रैल 2026
4छ.ग. उच्च न्यायालयडाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)28 जून 2026
5सहकारिता विभागउप अंकेक्षक (Sub Auditor)05 जुलाई 2026
6गृह (पुलिस) विभागसहायक उप निरीक्षक (M)12 जुलाई 2026
7नगर सेनाफायरमैन19 जुलाई 2026
8पर्यावरण संरक्षण मंडलप्रयोगशाला परिचारक26 जुलाई 2026
9जल संसाधन विभागअनुरेखक (Tracer – Civil)02 अगस्त 2026
10संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएंओटी टेक्नीशियन30 अगस्त 2026
11विधि विधायी एवं विधिक सेवासहायक ग्रेड-306 सितंबर 2026
12लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याणलैब असिस्टेंट एवं नमूना सहायक20 सितंबर 2026
13नवा रायपुर अटल नगर विकाससहायक ग्रेड-327 सितंबर 2026
14नगर सेनास्टोरकीपर22 नवंबर 2026
15प्रधान मुख्य वन संरक्षकसहायक ग्रेड-306 दिसंबर 2026
16संयुक्त भर्ती परीक्षास्टेनोग्राफर13 दिसंबर 2026
17संयुक्त भर्ती परीक्षासहायक ग्रेड-320 दिसंबर 2026
Read More  cg vyapam sahayak grade 3 syllabus 2026

सीजी व्यापम 2026 की प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं (Entrance Exams)

नौकरियों के अलावा जो छात्र इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी या नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए भी व्यापम ने तिथियां घोषित कर दी हैं:

  • पीपीटी (PPT 2026) & प्री-एमसीए (MCA): 07 मई 2026

  • पीईटी (PET 2026) & एमएससी नर्सिंग: 14 मई 2026

  • पीपीएचटी (PPHT) & पोस्ट बेसिक नर्सिंग: 21 मई 2026

  • प्री डीएलएड (D.El.Ed 2026): 04 जून 2026

  • प्री बीएड (B.Ed 2026) & बीएससी नर्सिंग: 11 जून 2026

  • पीएटी / पीव्हीपीटी (PAT/PVPT): 21 जून 2026

  • राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026): 04 अक्टूबर 2026

आरक्षित (Reserved) परीक्षा तिथियों का क्या मतलब है?

कैलेंडर को ध्यान से देखने पर आपको 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 29 नवंबर 2026 की तारीखों के आगे ‘आरक्षित’ (Reserved) लिखा हुआ दिखेगा।

विशेष टिप: इसका सीधा मतलब यह है कि अगर साल के बीच में सरकार किसी नई बड़ी भर्ती (जैसे सीजी शिक्षक भर्ती या हॉस्टल वार्डन) को मंजूरी देती है, तो व्यापम उन परीक्षाओं को इन आरक्षित तारीखों पर आयोजित करेगा। इसलिए अपनी तैयारी को बिल्कुल भी ढीला न छोड़ें!

सीजी व्यापम परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप इनमें से किसी भी परीक्षा के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होती है:

1.व्यापम पोर्टल खोलें:चरण 1. सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।

2.प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करें:चरण 2. यदि आपने पहले कभी फॉर्म नहीं भरा है, तो ‘Online Applications’ सेक्शन में जाकर अपना पंजीकरण (Profile Registration) मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जरिए पूरा करें।

Read More  EMRS Surguja Recruitment 2026: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सरगुजा में शिक्षक और हॉस्टल सुपरिटेंडेंट भर्ती जारी, ऐसे करें अप्लाई

3.लॉगिन करें:चरण 3. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

4.परीक्षा का चयन करें:चरण 4. लॉगिन करते ही आपके सामने CG Vyapam Upcoming Exams 2026 की एक्टिव लिंक दिखाई देगी, जिस पद के लिए आप योग्य हैं उसपर ‘Apply’ करें।

5.फॉर्म सबमिट करें:चरण 5. अपनी जानकारी जांचें, परीक्षा शहर (Exam City) का चयन करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए व्यापम के फॉर्म पूरी तरह निःशुल्क (Free) होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q.1: सीजी व्यापम का नया परीक्षा कैलेंडर 2026 कहां से डाउनलोड करें?

Ans: आप इसे सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q.2: क्या इन परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव हो सकता है?

Ans: हाँ, ये सभी संभावित (Tentative) तिथियां हैं। किसी प्रशासनिक कारण या त्योहार आदि की वजह से व्यापम इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव कर सकता है, जिसकी सूचना अलग से दी जाती है।

Q.3: सीजी व्यापम भर्ती फॉर्म भरने के लिए फीस कितनी लगती है?

Ans: छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी छात्रों के लिए सरकार के नियम के मुताबिक व्यापम की भर्ती परीक्षाओं के लिए कोई भी आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं लिया जाता है।

CG SSB Exam Calendar 2026

Shri Om Kumar

Shri Om Kumar is an established education analyst and digital content creator with 11 years of dedicated experience in the education and employment sector. Driven by a passion to serve the student community of Chhattisgarh, he conceptualized this platform to deliver authentic, fluff-free, and high-value updates. His deep understanding of the local educational ecosystem ensures that every piece of content published here meets the highest standards of integrity and helpfulness.Thank you for choosing us as your learning and career partner. For queries, suggestions, or collaborations, feel free to reach out to us at Cghelp24@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment