CG Vyapam Marks & Negative Marking Calculator
नेगेटिव मार्किंग के साथ अपना सटीक नेट स्कोर जानें
CG Vyapam Marks & Negative Marking Calculator 2026
CG Vyapam & CGPSC Marks Calculator (नेगेटिव मार्किंग के साथ अपना सटीक नेट स्कोर जानें): छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे- शिक्षक भर्ती, छात्रावास अधीक्षक, पुलिस आरक्षक, और व्यापम के अन्य एग्जाम्स) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण ऑनलाइन टूल है।
अक्सर देखा गया है कि परीक्षा देकर आने के बाद छात्र अपने सही और गलत उत्तरों के जाल में फंस जाते हैं और सटीक कट-ऑफ मार्क्स का अंदाजा नहीं लगा पाते। छत्तीसगढ़ की परीक्षाओं में 1/4 (0.25) या 1/3 (0.33) की कड़े नेगेटिव मार्किंग (ऋणात्मक अंकन) के नियम होते हैं। आपकी इसी समस्या को आसान बनाने के लिए हमने यह CG Vyapam Marks & Negative Marking Calculator Tool तैयार किया है।
छत्तीसगढ़ व्यापम में नेगेटिव मार्किंग की गणना कैसे की जाती है?
यदि आप छत्तीसगढ़ व्यापम या सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको परीक्षा के अंकन योजना (Marking Scheme) को समझना बेहद जरूरी है:
- CG Vyapam का नियम (1/4): व्यापम की अधिकांश परीक्षाओं में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। यानी यदि आपने 4 प्रश्न गलत किए, तो आपका 1 सही नंबर कट जाएगा।
- CGPSC का नियम (1/3): छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (प्रिलिम्स) में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक की कटौती की जाती है, जो कि परीक्षा को और अधिक चुनौतीपूर्ण बनाता है।
इस टूल का उपयोग कैसे करें? (How to Use This Tool)
नीचे दिए गए कैलकुलेटर का उपयोग करना बेहद आसान है। अपना संभावित स्कोर जानने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- Total Questions: सबसे पहले अपने एग्जाम के कुल प्रश्नों की संख्या दर्ज करें (जैसे- व्यापम में आमतौर पर 150 प्रश्न होते हैं)।
- Correct Attempts: अपनी आंसर की (Answer Key) के अनुसार आपके जितने प्रश्न सही हो रहे हैं, उनकी संख्या लिखें।
- Incorrect Attempts: आपके द्वारा ओएमआर शीट में लगाए गए कुल गलत उत्तरों की संख्या यहाँ भरें।
- Select Rules: इसके बाद ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी परीक्षा के अनुसार नियम चुनें (व्यापम के लिए 0.25 और पीएससी के लिए 0.33)।
- Calculate: अंत में "स्कोर कैलकुलेट करें" बटन पर क्लिक करें। आपका नेट स्कोर और परीक्षा में सफलता की संभावना का रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q.1 छत्तीसगढ़ व्यापम की परीक्षा में माइनस मार्किंग (Minus Marking) कितनी होती है?
Ans: छत्तीसगढ़ व्यापम की अधिकांश परीक्षाओं में 1/4 यानी 0.25 अंकों की माइनस मार्किंग होती है।
Q.2 क्या इस टूल का उपयोग CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा के नंबर जोड़ने के लिए किया जा सकता है?
Ans: जी हाँ, इसके लिए आपको कैलकुलेटर के 'नेगेटिव मार्किंग नियम' वाले विकल्प में जाकर 0.33 (1/3) पैटर्न को सिलेक्ट करना होगा।
Q.3 यदि मैं किसी प्रश्न को बिना हल किए छोड़ दूँ (Unattempted), तो क्या नंबर कटेंगे?
Ans: नहीं, जिन प्रश्नों के उत्तर आप ओएमआर शीट में नहीं देते हैं, उनके लिए कोई भी अंक नहीं काटा जाता है। नेगेटिव मार्किंग केवल गलत उत्तर देने पर ही लागू होती है।

